पोहरी। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा गोमांस पर टैक्स फ्री करने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी के अध्यक्ष आफाक अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी पोहरी को सौंपा।
कांग्रेसजनों ने इसे सनातन विरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि यह न केवल करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा पर भी कुठाराघात है।
आफाक अंसारी का बयान
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आफाक अंसारी ने कहा कि- "मोहन यादव सरकार का यह कदम बेहद निंदनीय है। गाय हमारे लिए 'गौ माता' हैं और सनातन संस्कृति का प्रतीक हैं। गोमांस पर टैक्स फ्री करना सीधा-सीधा गौ हत्या को बढ़ावा देना है। यदि सरकार ने यह निर्णय तत्काल वापस नहीं लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूर होकर सड़कों पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
"गौ संरक्षण और गौशालाओं को मजबूत करने की जगह भाजपा सरकार उल्टा गोमांस विक्रय को बढ़ावा दे रही है। यह फैसला धर्म विरोधी और समाज को भड़काने वाला है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।" सरकार तुरंत यह टैक्स फ्री निर्णय रद्द करे और गौ हत्या व गोमांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध भाजपा का यह निर्णय गौ भक्तों के लिए गहरी चोट है। यदि फैसला वापस नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। सरकार पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीति नहीं बदली तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने बालों में इस अवसर पर अंकित राजे कार्य. अध्यक्ष,विनीता लखन महिला ब्लॉक अध्यक्ष,पवन बगवासा,राकेश यादव लोखरी,सुमंत ओझा,मोहर सिंह सरपंच, एस.एस. धाकड़, मुरारी धाकड़, साबू अगर्रा, बलवीर गुर्जर, रामकुमार वर्मा,जंडेल यादव, रामभजन गुर्जर, रामलखन यादव,होतम कुशवाह, चिम्मन गोस्वामी, नरेंद्र शाक्य, रघुराज यादव।