SHIVPURI NEWS - नरवर में मनाई गई फूल डोल ग्यारस, मगरौनी सजी वृंदावन जैसी

नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर के मगरौनी में 4 सितंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट की जहां मगरोनी मैं आज फूल डोल ग्यारस निकाले गए 14 विमान जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे दर्शन करने।

मगरौनी दर्शकों ने बताया कि मगरौनी आज कोई वृंदावन से कम नहीं सजा आज मगरौनी के पूरे बाजार में वृंदावन जैसी गलियां सजी हुई हैं वहीं क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बताया कि आज हमारे मगरौनी मैं हजारों श्रद्धालु फूल डोल ग्यारस के विमानों के दर्शन आते हैं और क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि यह सैकड़ों सालों हमारे यहां विमान निकलते आ रहा है।

यह हमको भी पता नहीं की हमारे पुरखों के समय से और पहले से विमान निकलते आ रही है और आज का दिन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है आज के दिन हमारे यहां सभी क्षेत्र वासी उपवास रखते हैं।