SHIVPURI NEWS - शहर को जगमग करने आए नपा में LED बल्ब , 9 सडको का भी होगा जल्द काम शुरू

शिवपुरी। पिछले 3 माह से नगर पालिका शिवपुरी से लगातार नेगेटिव खबरें आ रही थी,पिछले 3 माह में शहर के लिए नगर पालिका से कोई  पॉजिटिव न्यूज निकलकर सामने नहीं आई थी। नगर पालिका शिवपुरी में पिछले कई दिनो से स्ट्रीट लाइट नहीं थी इस कारण पूरे शहर मे अँधेरा पसरा हुआ था।

इससे पूर्व स्ट्रीट लाइटों में सोडियम की लाइटों का उपयोग किया जा रहा था। यह सोडियम लाइट  800 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए में एक लाइट आती थी। साथ ही बिजली की खपत ज्यादा थी। अब नगर पालिका ने सोडियम की जगह एलईडी लाइटें मंगाई है और स्टोर में 450 लाइट आ चुकी है। यह लाइटें न केवल सस्ती होकर महज 230 रुपए की एक है और इन लाइटों से बिजली की खपत भी कम होगी। अब यह लाइटें शहर के वार्डों में जरूरत के हिसाब से लगना शुरू हो गई है। स्ट्रीट लाइट न होने से शहर के कई गली मोहल्लों में रात को अंधेरा होने पर न केवल लोग परेशान होते थे, बल्कि कई चौरी व लूट जैसी घटनाएं तक हो जाती थी।

5 करोड़ से बाजार की 9 मुख्य सड़कें दो माह में होगी तैयार
सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ की राशि नगर पालिका के पास पहले ही आ चुकी है। जी सड़कें बनाई जाना हैं,उनमें टेकरी से कस्टम गेट की 650 मीटर की रोड डामर, आर्य समाज रोह 745 मीटर की डामर, होटल पीएस के पास 645 मीटर की सीसी, एबी मैन रोड से वर्मा कॉलोनी तक सीसी रोड 245 मीटर की, वार्ड नंबर 25 में रामराजा के पीछे 450 मीटर सीसी रोड, वार्ड नंबर 14 में सनराइज स्कूल से तोमर वाली गली 300 मीटर सीसी, वार्ड 35 काली माता मंदिर से झीगूरा रोड 505 मीटर सीसी, रोटरी चौराहे से माधव चौक होते हुए कोर्ट रोड 900 मीटर डामर रोड व वार्ड 35 संजय कॉलोनी से हरिजन बस्ती 400 मीटर सीसी रोड शामिल है।

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया जारी
पिछले 3 महीनों से नगर में संचालित कचरा गाड़ियों को सही नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया नगर पालिका ने शुरू कर दी है। इसके तहत ठेकेदार अब दो साल तक नगर पालिका में कोई काम नहीं कर पाएगा। साथ ही नगर पालिका खराब कचरा गाड़ियों को अपने स्तर पर सही करवाएगी जिससे घर-घर जाकर कचरा एकत्रित हो सके। साथ ही 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को एक अभियान चलाकर शहर में जो भी कचरे के ढेर है, उनको पूरी तरह से हटाने की कार्रवाई भी नगर पालिका करने जा रही है।

यह बोले जिम्मेदार
नगर पालिका में खराब पड़ी लिए स्टोर में 450 एलईडी लाइट आ चुकी है। शहर की 9 मुख्य सड़कों का काम भी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। कचरा गाड़ियों की भी नगर पालिका अपने स्तर पर सही करा रही हैं। जो इनको सही करने वाला ठेकेदार है, उसको ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई कर रहे हैं। कचरा उठाने के लिए भी अभियान चलेगा।
सचिन चौहान, एई, नपा शिवपुरी