शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नांद का वर्तमान समय में चर्चा का विषय बन चुका है,कारण सिर्फ इस स्कूल का जिला पंचायत सदस्य ने स्कूल का निरीक्षण कर डाला,इस पर बवाल मचा और स्कूल के प्रिंसिपल साहब की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य सहित 3 लोगो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर के बाद शिवपुरी जिले के बुद्धिजीवियों में एक बहस का जन्म दिया है।
पहले समझे इस मामले को
10 सितम्बर को जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी शामावि नांद में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद ने तो निरीक्षण किया ही लेकिन उनके चालक ने भी कक्षाओं में जाकर बच्चों की कापियां जांचना शुरू कर दिया। इस पूरे निरीक्षण का वीडियो सोशल पर वायरल हो गया,इस वीडियो में जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी का ड्राइवर रामकिशन लोधी स्कूली बच्चों की काफिया चैक करते नजर आ रहे है। इस वीडियो के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।
इधर स्कूल के हेडमास्टर ने कराई गई दर्ज शिकायत
स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई,इस शिकायत पर मे कहा गया कि स्कूल में अनाधिकृत रूप से जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी,अपने ड्राइवर रामकिशन लोधी और भांजे के सुरेन्द्र लोधी के साथ घुसे गए,विरोध करने पर धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर शनिवार की रात आरोपित जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी निवासी जराय पिछोर, रामकिशन लोधी निवासी बदरवास पिछोर एवं सुरेंद्र लोधी निवासी जराय पिछोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 132, 351(2), 3(5) के तहत प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
यह बोले जिला पंचायत सदस्य ने
वहीं जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी पर एफआईआर दर्ज होने के उपरांत उन्होंने भी स्कूल के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा बनवाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। वीडियो में जिप सदस्य कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके खिलाफ एफआइआर इसलिए दर्ज करवाई है ताकि स्कूल की अनियमितताएं, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार उजागर न हो सके।
छात्राएं बोलीं- हम लगाते हैं झाड़ू, उठाते हैं गोबर एक वीडियो में छात्राएं बोलती हुई
दिखाई दे रहीं हैं कि स्कूल में झाडू उन्हें लगानी पड़ती है। अगर मवेशी स्कूल परिसर में गोबर कर जाते हैं तो वह गोबर भी उन्हें उठाना पड़ता है। कई बार मध्यान्ह भोजन में इल्लियां और कीड़े भी आते हैं। एक वीडियो में जिला पंचायत सदस्य मनीराम साहू स्वयं जली और कच्ची रोटियों को भी दिखा रहे हैं। वीडियो में छात्र यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि वह इन रोटियों को नहीं खाते हैं।
अब कोई भी जनसामान्य नहीं कर सकेंगेनिरीक्षण: डीईओ
इस घटनाक्रम के बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा की शासकीय शालाओं में कोई भी जन सामान्य स्कूल का निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। यह आदेश छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बताया गया है। निरीक्षण के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ही शाला में प्रवेश दिया जाएगा।
इनका कहना है
मुझे अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत उपलब्ध नहीं करवाई है। अगर शिक्षक की तरफ से या फिर जिपं सदस्य की ओर से लिखित में शिकायत आएगी तो मैं जांच करवा कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करूंगा।
विवेक श्रीवास्तव, डीईओ, शिवपुरी।