SHIVPURI NEWS - शहर में कल इन क्षेत्रों में नहीं आयेगी 5 घंटे लाइट

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 10 सितंबर को बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.आर.के.पुरम फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 10 सितम्बर को 11 के.व्ही.आर.के.पुरम फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 से अपराह्न 3 तक मोहनी सागर, प्रियदर्शनी नगर, वन विहार, करौंदी सम्पमैल इत्यादि आस पास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।