SHIVPURI NEWS - इन क्षेत्रों में कल 5 घंटे नहीं आयेगी लाइट, देखें क्षेत्र

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 16 सितंबर को डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.विवेकानंद फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

16 सितम्बर को 11 के.व्ही.विवेकानंद फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 से अपराह्न 3 तक विवेकानंद कॉलोनी, डी.जे. सहाब की कोठी सहगल टेंट हाउस इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।