SHIVPURI NEWS - मानव सेवा का माइलस्टोन बना अपना घर आश्रम, अब क्षमता होगी 400 प्रभु जी की

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मानसिक हालत के चलते परिवारों से बिछड़े प्रभु जी को अपना घर आश्रम शिवपुरी पनाह दे रहा है। मौजूदा समय में 200 प्रभुजी को रहने लायक व्यवस्था है। शिवपुरी के अलावा दूसरे जिलों व राज्यों से भी प्रभुजी शिवपुरी आश्रम आने लगे हैं। इसलिए यहां 1 यहां 15 हजार वर्ग फीट में नया हॉल बन रहा है। दिवाली तक हॉल बनकर तैयार हो जाएगा। अपना घर आश्रम में बेड संख्या दोगुनी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक शारदा सॉल्वेंट के पास संचालित अपना घर आश्रम शिवपुरी में बेड की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। मौजूदा समय में 200 बिस्तर की व्यवस्था है। आश्रम में 169 पुरुष प्रभुजी और 26 महिला प्रभुजी रह रहीं हैं।

लेकिन गुना, अशोकनगर, विदिशा, सतना, विदिशा से लेकर राजधानी भोपाल से भी प्रभुजी शिवपुरी भेजे जा रहे हैं। भविष्य में प्रभुजी की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए 15 हजार वर्ग फीट में नया मॉल बन रहा है। मौजूदा भवन की पहली मंजिल पर नया हॉल दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी के साथ 200 और प्रभु जी को रखकर देखभाल की जा सकेगी। आश्रम की क्षमता 400 प्रभुजी को रहने लायक हो जाएगी।

झांसी से भी प्रभुजी शिवपुरी लाए जा रहे:
जिले की सीमा से लगे यूपी के झांसी से भी प्रभुजी शिवपुरी लाए जा रहे हैं। सेवाभावी हरिमोहन यादव झांसी में मानसिक रूप से लावारिश घूमने वाले प्रभु जी का रेस्क्यू कर रहे हैं। पहले आश्रम की गाड़ी झांसी जाती थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस उपलब्ध करा दी है। अब झांसी से एंबुलेंस में प्रभु जी का रेस्क्यू करके शिवपुरी आश्रम लाया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों गुना से बंधुआ मजदूरों को भी शिवपुरी आश्रम लाया गया था। दबंगों से प्रताड़ित बंधुआ मजदूर अपनी सुध बुध खो चुके थे।

सिर्फ 10 रुपए में इलाज, दवा फ्री
अपना घर आश्रम शिवपुरी में क्लीनिक का 15 जनवरी 2025 को राज्यपाल ने उद्घाटन किया था। सोमवार को छोड़कर हर दिन ओपीडी में डॉ दिनेश जैन प्रभुजी का इलाज करते हैं। इसके अलावा आसपास ग्रामीणों का भी 10 रु.में इलाज किया जा रहा है। सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी में 10 रु. के पर्चे पर मरीजों का इलाज होता है। आश्रम से दवाएं मुफ्त दी दी जा रही हैं।