SHIVPURI NEWS - विधायक प्रतिनिधि के हर्ष फायर, अब थाने में कट गई एफआईआर

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह पाल का हर्ष फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही पिछोर पुलिस ने नेता जी पर हर्ष फायर का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह पाल के छोटे भाई की शादी 27 मई के  समारोह का बताया जा रहा है जो 30-31 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मजे की बात यह है कि नेता जी जिस बंदूक से हर्ष फायर कर रहे हैं बह उनकी नही है और नेताओं के पास शस्त्र लाइसेंस भी नहीं है।

अब देखना यह है कि जगत सिंह पाल के हर्ष फायर मामले में पुलिस बंदूक मालिक और हर्ष फायर कर रहे नेता जी पर क्या कार्यवाही करती है और इस पूरे प्रकरण का क्या परिणाम निकलता है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।