शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के सुभाषपुरा सतनवाड़ा मंडल के ग्राम सतनवाड़ा की इंजीनियरिंग कॉलेज सतनवाड़ा पर लोकमाता अहिल्या बाई जी की 300 वी जयंती समारोह मनाया गया जिससे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक पोहरी पूर्व राज्य मंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती जी रहे मंडल के प्रभारी जिला मंत्री श्री नरोत्तम रावत जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह वैस जी ने की कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय पाल बघेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तोरन पाल जी थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री चंदन सिंह धाकड़ जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजित किया गया कार्यक्रम में अन्य सहयोगी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मुरारी लाल धाकड़ श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत जी जय प्रकाश चौधरी जी श्री संतोष तोमर, श्रीमती राम कुंवर आदिवासी रामनिवास धाकड, रामनरेश रावत, मंडल महामंत्री पिट्टू मोंगिया,व गोविंद सिंह गुर्जर राकेश पाल,रामभरत वघेल कु.रीता वाथम के अलावा मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी पार्टी के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य वक्ता श्री प्रहलाद भारती जी द्वारा बताया गया।
कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में हुआ था वह एक साधारण परिवार से थी अहिल्याबाई बचपन से ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली थी उनकी शादी 8 वर्ष की आयु में मल्हार राव के बेटे खंडेराव से हुई अहिल्याबाई होल्कर एक महान मराठा शासिका थी जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र का शासन किया उन्हों अपने कुशल प्रशासन,रणनीति,जन सेवा और धर्म के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से ख्याति प्राप्त की वह एक शिव भक्त व न्याय प्रिय शासिका थी मंडल प्रभारी श्री नरोत्तम रावत जी द्वारा बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई जी ने अपने शासनकाल में व्यापक बुनियादी ढांचे का विकास किया।
जिसमें आर्थिक विकास और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिला उन्होंने अपने शासनकाल में सड़कों का निर्माण जल स्रोतों की व्यवस्था और महिलाओं की शिक्षा के लिए कार्य किया अखिल भारतीय पाल बघेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तोरण पाल जी द्वारा बताया गया कि लोकमाता अहिल्याबाई जी ने अपने शासनकाल में ना ही कभी पक्षपात किया ना ही कभी जाति विशेष को महत्व दिया मंडल अध्यक्ष श्री चंदन सिंह धाकड़ द्वारा बताया गया कि अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों पर मंदिरों का निर्माण कराया बाहरी आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मंदिरों का पुनः जीर्णोद्धार कराया उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए काम किया विघ्नों और कलाकारों को संरक्षण दिया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह बेस जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।