शिवपुरी। वर्तमान समय में भीष्ण गर्मी पड रही है और इस समय ठंडा जल अमृत के समान है। खासकर उन लोगों के लिए जो इस भीषण गर्मी में यात्रा कर रहे है। ऐसे में शिवपुरी के प्रसिद्ध बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल की NSS इकाई के स्टूडेंटो ने ठंडा आरओ का वाटर यात्रियों को पिलाया,जहां यात्रियों को शुद्ध ठंडा जल पीया भी और अपनी बोतलो मे भी भरकर ले गए। इस प्रकार की जल सेवा से जहां लोग खुश होते दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के बाल शिक्षा निकेतन के की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बच्चों द्वारा आज 22 मई गुरुवार को दोपहर के समय शिवपुरी के बस स्टैंड पर पहुचे। बच्चे इस चिलचिलाती धूप में सेवा भाव से हाथों में आरओ वाटर लेकर पहुंचे और यात्रियों की शीतल जल पिलाया। इस भीषण गर्मी में हर किसी के कंठ शीतल जल की डिमांड करते है। बच्चे ने सभी यात्रियों को जल से सेवा की इतना ही नही बच्चो ने यात्रियों की बोतल भी ठंडे जल से भर दी,बच्चो की इस प्रकार से जल सेवा देख बुर्जुग लोगो ने आशीष प्रदान किया।
इसी प्रकार यह स्कूल बच्चे अपने टीचरो के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और यह जलसेवा की। इस पुनीत कार्य को यात्रियों एवं रेल प्रबंधन द्वारा सराहा गया ।इस शीतल जल सेवा में विद्यालय प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रधानाध्यापिका , कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।