SHIVPURI NEWS - सिंधिया के रोड-शो में पुलिस से उलझ गए भाजपा नेता, सोशल पर वायरल वीडियो

शिवपुरी। बीते रोज 8 अप्रैल 2025 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के दौरान एक महिला एएसआई  और भाजपा युवा नेता में मुहंवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि महिला एएसआई अपनी डयूटी पर मौजूद थी उसी समय रोड शो के दौरान भाजपा के करीबन 10 से 15 लोग भाजपा का झंडा लेकर चल रहे थे। रास्ता क्लियर कराने का ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने उन्हें एक ओर करने का प्रयास किया तो भाजपा के नेता एएसआई से उलझ गए।

इसी पर भड़के युवा नेता आकाश शर्मा महिला एएसआई सोनिया धाकरे से उलझ गए और विवाद होने लगा। सिंधिया के रोड शो में उस समय हजारो लोग चल रहे थे। इस विवाद को रोकने के लिए साइवर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट और फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव पहुंचे और विवाद को शांत कराया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।