SHIVPURI NEWS - सनी अपने कमरे में लटका मिला, गेट तोडकर निकालना पडा

कोलारस। 19 साल के युवक ने अंदर से कमरे की कुंडी लगाकर फांसी लगा ली। गेट तोड़कर देखा तो तौलिया के फंदे पर लटका मिला। मामला लुकवासा चौकी के खरई गांव का है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खरई निवासी सनी उम्र 19 साल पुत्र प्रेम नारायण जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का कहना है कि सनी जाटव शनिवार को खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। कमरे की अंदर से कुंदी लगी थी।

पिता ने गेट खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी तरह गेट तोड़ा तो कमरे में सनी जाटव फंदे पर लटका मिला। सनी ने तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। आत्महत्या किस वजह से की है, फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।