SHIVPURI NEWS - बहन को भात पहनाकर लौट रहे भाई की दुखद मौत

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाने की खोड चौकी सीमा में  ट्रैक्टर पलटने से 42 साल के व्यक्ति की दबने से मौत हो गई है। मृतक भांजे की शादी में भात पहनाकर अपने गांव लौट रहा था। हादसे में मृतक के बेटे को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा खोड़ी चौकी क्षेत्र के आसपुर गांव के पास हुआ हैं।

आसपुर गांव के पास ट्रैक्टर खेत में पलट गया

जानकारी के मुताबिक ग्राम बुरहानपुर निवासी रामसिंह उम्र 42 साल पुत्र तिजुआ प्रजापति बहन की ससुराल ऊमरीकलां गांव भांजे की शादी में भात पहनाने आया था। भात पहनाकर शुक्रवार को वापस गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे आसपुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में पलट गया इस हादसे में दबने से रामसिंह की मौत हो गई, जबकि बेटा मामूली घायल हो गया। ग्रामीणों ने रामसिंह को निकाला। जिला अस्पताल शिवपुरी लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।