SHIVPURI बिजली कटौती - शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी 2 बजे तक ​बत्ती गुल

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33/11 के.व्ही.बालाजी धाम उपकेन्द्र के 11 के.व्ही.कत्था मिल फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्रों में 19 नवम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 19 नवम्बर को 11 के.व्ही.कत्थामिल फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल कॉलेज, तात्या टोपे नगर, ठकुरपुरा, कत्था मिल के आसपास के क्षेत्र,  नौहरी, बछौरा, ठकुरपुरा, तुलसी कॉलोनी इत्यादि एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।