SHIVPURI NEWS - जो महिला घर चला सकती है वो देश भी चला सकती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में मानस भवन में आयोजित लाड़ली बहना और रक्षाबंधन उत्सव में भाग लिया। लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन के उपहार के लिए धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नारी शक्ति को नमन करता हूं।

आज लाड़ली बहना और रक्षाबंधन उत्सव में सभी बहनों का स्वागत करता हूं। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान का दिन है। यह भारत की भूमि है। इस भारत भूमि पर कई महान लोग हुए हैं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे कार्य किए जा रहे है। जो देश की विश्व में पहचान बनाते हैं। आज भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। यह तिरंगा हमारी शान है। जैसे हम भगवान को पूजते हैं वैसे ही हमें तिरंगा को सम्मान करना है।

लाड़ली बहना उत्सव में आज लाड़ली बहनों ने मुझे राखी बांधी है। यह एक आशीर्वाद है। यह एक कच्चा धागा नहीं है। यह विश्वास का संबंध है। आज महिला शक्ति हर क्षेत्र में आगे है।जो महिला घर चला सकती है प्रदेश, देश भी चला सकती है। हमारी मातृशक्ति आज सक्षम है।

अभी लाडली बहना योजना में प्रदेश में 1 करोड़ 42 लाख बहनों को इसका लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार मातृ शक्ति के लिए समर्पित है। गरीब और कमजोर के लिए समर्पित है। आज घर में बेटी एक लखपति लक्ष्मी के रूप में जन्म लेती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब महिला भी घर की मालिक हैं।

ड्रोन दीदी योजना में अब महिला पायलट बनेंगी। 2 करोड़ लखपति दीदी बनने का लक्ष्य है। मुद्रा लोन के तहत 70 प्रतिशत ऋण महिलाओं को दिया जा रहा है। अभी रक्षाबंधन का त्यौहार है। और लाड़ली बहना की किश्त की 1250 रुपए लाड़ली बहनों के खाते में आए हैं और उपहार के रूप में 250 रुपए त्यौहार के अवसर पर मिले हैं।