SHIVPURI NEWS - शनिवार का गायब 19 साल का युवक रविवार को पेड़ से लटका मिला

बामौरकला। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बमोरी कला थाना सीमा में निवास करने वाले एक 19 साल के युवक की लाश पेड़ पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की सुबह अपने घर निकला था और रात भर लौटकर नहीं आया सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली है।

जानकारी के अनुसार बामौरकला थाना सीमा में खेरौदा गांव में निवास करने वाले नरेंद्र यादव उम्र 19 साल पुत्र जलसिंह यादव रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास अपने घर से निकला था,बताया जा रहा था कि जब वह अपने घर नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव के बाहर नरेंद्र की लाश पेड़ से लटकी मिली,मौके पर पहुंची पुलिस नरेन्द्र की लाश उतारते हुए पीएम के लिए पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र मानसिक रूप से बीमार था।