SHIVPURI NEWS - जिले में बिना ​ब्रेक के 12 घंटे रिमझिम ​बारिश, किसानों के चेहरे खिले

Bhopal Samachar

काजल सिकरवार @ शिवपुरी। शिवपुरी जिले में रात 3 बजे से शुक्रवार की दोपहर 3 बजे तक रिमझिम बारिश हुई है। हालांकि पानी की रफ्तार कम थी लेकिन पानी आधी रात से बरसना शुरू हो गया था,जो दोपहर 3 बजे तक बरसता रहा। पानी के बरसने के कारण वातावरण में उमस गायब हो गई और लोगों का राहत मिल गई। वही किसानों को चेहरे खिल उठे है क्यो की पानी रफ्तार कम थी इस कारण यह पानी फसलों के लिए अमृत के समान माना जा रहा है।

खेतों के लिए अमृत शहर के कॉलोनियों के लिए संकट

लगातार 12 घंटे पानी जहां खेतों के लिए अमृत का काम कर गया वही शिवपुरी शहर की ऐसी कॉलोनी जिनकी सडके मुरम से बनी हुई है,उनको संकट पैदा हो गया। शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी की रोड दलदल में तब्दील हो गई। बाइक तो छोड़िए पैदल चलना भी अब लोगों के लिए मुश्किल होगा।

बैराड में 3 घंटे तेज बारिश

पोहरी विधानसभा बैराड़ नगर में आज शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश हुई है तथा सुबह तेज पानी नहीं था केवल हल्की-फुल्की व रिमझिम ही बारिश हुई हैं,लेकिन उसके बाद 3 घंटे रफ्तार से पानी गिरा है। इस कारण बैराड़ की  गलियों में भी पानी भर गया था, इसके साथ ही रोड़ों की भी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है,वही पोहरी क्षेत्र में रिमझिम बारिश होने की खबरें मिल रही है,अब खेती के लिए पर्याप्त बारिश हो चुकी है किसान आसानी से अपनी बोबनी कार्य कर सकते है।

करैरा में शुक्रवार की सुबह 8 बजे 10 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही,लगभग 2 घंटे ही बारिश हुई, लेकिन अभी भी आसमान में बादल टंगे हुए है कभी भी बारिश हो सकती है। नरवर में सुबह 9 से 10 बजे के बीच में हल्की फुहारें गिरी है जो हवा के साथ साथ उड़कर आ रही थी। वही नरवर के पास बसी नगर पंचायत मगरौनी इन फुहारो से वंचित रही है।

खनियाधाना तहसील में पिछले 2 दिनों से लगातार हल्की रिमझिम बारिश हो रही हैं,लेकिन आज सुबह केवल हल्की सी बूंदाबांदी हुई हैं,लेकिन आसमान में बादल छाए हुए है खनियाधाना क्षेत्र के लोगों को इन बादलों को देखकर उम्मीद है वहां तेज पानी गिर सकता है।पिछोर क्षेत्र को केवल बूंदाबांदी से काम चलना पडा है।  

कोलारस में गुरुवार सुबह हल्की सी बारिश हुई थी और आज भी लगभग 1 घंटे ही हल्की रिमझिम बारिश हुई है ऐसी बारिश जिसमें इंसान भीग सकता हैं,बदरवा से भी हल्की बारिश की खबरें मिल रही है। वही कोलारस विधानसभा का रन्नौद क्षेत्र में बादल हड़ताल पर रहे है।