SHIVPURI NEWS - शिवपुरी का पारा प्रदेश में दूसरे नंबर पर,खंडित हुए नौतपे,जिले में कोलारस और बैराड़ में बारिश

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आज शनिवार को नौतपे का आठवां दिन था शिवपुरी जिला आज भी प्रदेश के सबसे
गर्म जिलो की सूची में दूसरे स्थान पर था। आज शिवपुरी जिले और छतरपुर के बिजावर में सबसे गर्म रहने की जंग चली है। प्रदेश से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार छतरपुर के बिजावर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रिकॉर्ड 47.1 डिग्री दर्ज किया गया है वही शिवपुरी जिले का तापमान 47 डिग्री दर्ज किया है। वही कोलारस और बैराड़ में बारिश होने के समाचार मिल रही है।

आज सुबह सात बजे तक ऐसा लग रहा था कि आज शिवपुरी के आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है,लेकिन अचानक सात बजे सूर्यदेव प्रकट हुए और सुबह से ही आसमान से आग बरसाना शुरू कर दीं दोपहर तक आसमान से आग बरसने लगे और सुबह 10 बजे तक शिवपुरी जिले में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही थी।

आज शिवपुरी जिले में 3 बजे के बाद आसमान में बदरा छाने लगे,लेकिन गर्म हवाओं की रफ्तार में कमी नही आई लेकिन लोगो को गर्मी से राहत अवश्य मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से सुबह तक शिवपुरी,भिंड, गुना, ग्वालियर, दमोह जबलपुर, छतरपुर,श्योपुरकला   अशोकनगर, कटनी,गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी तेज हवाएं चलने का प्रेस नोट जारी किया था जिसके परिणाम स्वरूप आज कोलारस ओर बैराड़ में बदल बरसे है।

कोलारस में एक घंटे से अधिक बारिश
शिवपुरी जिले मे इस उबलती गर्मी मे लोगों को राहत मिली है,कोलारस में आज दोपहर से बादलों ने अपना डेरा डाल लिया था,लेकिन शाम के 5 बजे के बाद कोलारस नगर में बारिश हुई जिससे एक दम से तापमान में गिरावट आई है। वही पोहरी विधानसभा में बैराड से भैरोना तक 15 मिनट बारिश हुई है जिससे सडकी गिली हो गईं कोलारस और बैराड की बारिश को असर शिवपुरी में हुआ है देर शाम तक ठंडी हवाए शिवपुरी पहुंचने लगी थी।