SHIVPURI NEWS - जिला हीट-डे के छठवे दिन प्रदेश के सबसे गर्म जिलो में छठवे नंबर पर, आगे क्या

Bhopal Samachar

शिवपुरी। इस समय मध्य प्रदेश सूर्य की गर्मी से जल रहा है,रहा सहा काम पवन देव कर रहे है,लगातार गर्म हवाए बह रही है,जिससे लोग जलने लगे है। नौतपे के छठवे दिन शिवपुरी जिला प्रदेश के सबसे गर्म जिलो में छठवें नंबर पर रहा है,शिवपुरी जिला का अधिकतम का पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया है जो दतिया से गर्म रहा है। ऐसा नहीं है कि दिन ही उबल रहे है बल्कि रात में गर्म हो रही है।

मौसम केंद्र भोपाल ने 31 मई के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर गया है। चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है। इस कारण शिवपुरी जिले में बिजली गिरने, झंझावात, झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे से चल सकती हैं। इस दौरान लू का असर भी रहेगा।