SHIVPURI NEWS - सगाई टूटने के बाद दहेज का सामान वापस लेने निकला युवक हुआ गायब

Bhopal Samachar

बैराड। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र  के दुल्हारा गांव का रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक अचानक से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि सगाई टूटने के बाद युवक मंगेतर के घर से सामान वापस लेने को कहकर घर से निकला था। जो लौट कर घर नहीं पहुंचा। लापता हुए युवक के पिता ने इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ राकेश पुत्र कमर लाल जाटव (42) ने बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि उसके बड़े लड़के राम अवतार का शादी-संबंध बेहवलपुर गांव के रहने वाले राम स्वरूप जाटव की लड़की से तय हुआ था। रामावतार की सगाई भी हो चुकी थी। सगाई में होने बाली बहू को रकम सहित नगदी भेंटकर दिए गए थे। शादी की तारीख 17 अप्रैल 2024 तय हुई थी। हालांकि, शादी के दो रोज पहले 15 अप्रैल को लड़की वालों ने शादी कैंसिल कर सगाई तोड़ दी थी।


राकेश जाटव ने बताया कि शादी के दो रोज पूर्व लड़की पक्ष के लोगों ने शादी केंसिल कर दी थी। लकड़ी वालों ने बताया कि उनके पास किसी अनजान लड़की का फोन आया था और शादी न करने की बात कहते हुए कई प्रकार की बातें कही थी।

इसी के चलते वह शादी तोड़ रहे हैं। राकेश ने बताया कि लड़की वालों से उन्होंने सगाई में दिए हुए सामान को वापस लौटाने की बात की थी। हालांकि, लड़की वाली सामान देने को राजी नहीं हो रहे थे। इसके बाद समाज के लोगों के बीच बातचीत में लड़की वाले सामान देने राजी हो गए थे।

10 मई को रामावतार को सामान लेने के लिए लड़की वालों ने बेहवलपुर बुलाया था। लेकिन इसके बाद रामावतार का कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़की वालों ने भी रामावतार के गांव आने से साफ इनकार कर दिया है। उन्हें रामावतार के साजिश का शिकार होने का अंदेशा है। गौरतलब है कि बैराड़ थाना पुलिस ने रामावतार जाटव की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी