SHIVPURI NEWS - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता बोली, जीतू पटवारी ओछी मानसिकता के शिकार

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विरोध किया गया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी विरोध में किया गया। यह विरोध माधव चौक चौराहा पर किया गया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा मूर्खतापूर्ण बयान देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है, कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति क्या चलता रहता है? ये जीतू पटवारी ने दिखा दिया है, ये केवल इमरती देवी पर नहीं बल्कि पूरी महिलाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिप्पणी की है।

उसी तारतम्य में आज जीतू पटवारी का विरोध प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा द्वारा जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जिला महामंत्री नीलम बघेल, जिला अध्यक्ष सीमा तिवारी, मीरा शर्मा ग्वालियर प्रभारी, डॉ. रश्मि, सुषमा ओझा, ममता राठौर,सुनीता खंडेलवाल, मीरा शर्मा, चंद्र मेहता, रुक्मणी ओझा, शिव कुमारी शर्मा, अर्चना चतुर्वेद, मुन्नी कुशवाह, सावित्री जाटव आदि मौजूद रहे।