SHIVPURI NEWS - ससुराल में शादी में आए दामाद की मौत, डीजे ओर टेंट का सामान वापस करने जा रहा था

Bhopal Samachar

शिवपुरी सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रातीकिरार के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। जो अपनी ससुराल शादी समारोह में शामिल होने मोहना से आया था। वहीं दो युवक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार नवीन शाक्य उम्र 35 साल पुत्र बबलू शाक्य निवासी मोहना जिला ग्वालियर सिरसौद थाना क्षेत्र ग्राम पहाड़ी बसई अपनी ससुराल शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार को नवीन और उसके ससुराल पक्ष के चार युवक शादी समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और डीजे के सामान को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ग्राम मुड़ेरी वापस करने जा रहे थे।

इसी दौरान रातिकिरार गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे नवीन शाक्य दब गया था। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने ट्रॉली के लिए दबे नवीन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना में अन्य दो युवकों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।