SHIVPURI NEWS - भाजपा सरकार 3 हजार रुपए क्विंटल गेंहू खरीदेगी, चुनावी सभा में CM मोहन यादव ने कहा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा में आज मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा मे केन्द्र और प्रदेश की सरकार की योजनाओ के विषय मे बताया वही कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह क्षेत्र लावारिस छोड रखा था। वह समय कांग्रेस के लिए कलंक था।

मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन सिंह यादव अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह भोपाल से प्लने से सीधे दतिया पहुंचे और उसके बाद करैरा पहुंचे और करैरा में पुलिस सहायता केन्द्र के पास चुनावी सभा को सबोंधित किया।

जैसा कि विदित है कि शिवपुरी जिले की करैरा और पोहरी विधानसभा ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में आती है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 20 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी जब यहां डाकूओ का राज था। वह भी जब बस में सवार होकर करैरा की ओर आते थे उस वक्त डाकुओं से हमेंशा भय रहता था। 

इस क्षेत्र को कांग्रेस ने लावारिस छोड़ रखा था। यह क्षेत्र डाकुओं के नाम से जाना जाने लगा था। जबकि क्षेत्र के लोगों का इससे कोई लेना नहीं था। शादी के कार्यक्रमों में लोगों को कठिनाई आती थी। सीएम ने आगे कहा की डाकुओं ने यहां भय फैला रखा था, वो समय कांग्रेस के लिए कलंक था। लेकिन भाजपा ने जैसे-तैसे डकैतों को इस क्षेत्र से साफ किया।

गेंहू खरीदी की बात पर कहा कि सरकार ने 2700 रुपए क्विंटल का वादा किया था। आज 2275 केंद्र सरकार दे रही है 125 रुपए प्रदेश सरकार दे रही है। इससे वर्तमान में 2400 रुपए क्विंटल में गेंहू खरीदा जा रहा है। हमने 2700 का वादा पांच साल के लिए किया था। हो सकता है पांच साल के भीतर यह दाम बढ़कर 3 हजार भी पहुंच सकता हैं।

ऐसी कई योजनाओं का लाभ भाजपा सरकार दे रही है। सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि योजनाओं को देख कांग्रेस के लोगों की छाती पर सांप लोटते हैं। योजनाओ को बंद करने तक की कहते हैं।

कांग्रेस की दुकान बंद हो गई पूरे देश में झाड़ू लग रही है। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा में आर्थिक सर्वे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी जमीन आपसे छीनकर किसी अन्य को देने की बात कर रही है।