SHIVPURI NEWS - बड़ागांव पर ट्रक ने उड़ाया टैक्टर को किसान की मौत, फसल बेचकर लौट रहा था

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा में बडागांव के पास स्थित आमडांडा की घाटी के पास बुधवार रात को एक ट्रक ने ट्रैक्टर को उडा दिया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वही ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है।  देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ीबरोद का रहने वाला किसान करनैल सिंह उम्र 40 साल कोलारस अजान मंडी में सरसों की फसल बेचकर एक मजदूर गजेंद्र आदिवासी के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जब वह बड़ागांव के पास आमडांडा की घाटी से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान साढ़े 11 बजे के लगभग ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी इसके बाद ट्रक मौके से फरार हो गया था।

सूचना के बाद परिजन घायल करनैल सिंह और गजेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गजेंद्र आदिवासी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। देहात थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।