SHIVPURI NEWS - पुलिस के लिए पहली बना विवेक की हत्या का मामला, अब TI मावई को टास्क, यह बोले SP

Bhopal Samachar


शेखर यादव शिवपुरी। बीते 25 जुलाई 2022 को आधी रात शहर के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले बड़े बाजार के पास स्थित जैन मंदिर के पास निवासी करने वाले विवेक भार्गव की हत्या हुई थी। विवेक की लाश घर में ही मिली थी। मृतक की हत्या सिर पर पत्थर से कुचलकर की गई थी। इस घटना को आज 18 महीने और 540  दिन हो चुके हैं,लेकिन विवेक भार्गव के हत्यारे पुलिस की पहुंच से दूर हैं,पुलिस की अगर काम करने की यह गति रही तो ऐसा प्रतीत होता हैं कि हत्यारे स्वयं चलकर थाने आऐेगें।


जैसा कि विदित हैं कि बड़ा बाजार जैन मंदिर के पास एक घर में दो भाई विवेक भार्गव उम्र 46 साल और संयम भार्गव उम्र 40 साल निवास करते थे। दोनों भाइयों के माता पिता का कुछ वर्ष पूर्व की देहांत हो चुका था और दोनों भाइयों की शादी भी नहीं हुई थी दोनों भाई कोई काम धंधा भी नहीं करते थे। बीते रात विवेक भार्गव की उस वक्त घर में हत्या कर दी गई जब उसका छोटा भाई संयम भार्गव घर पर नहीं था।

मृतक विवेक भार्गव के छोटे भाई संयम भार्गव ने बताया कि वह घटना वाले दिन के शाम 7.30 बजे के लगभग घर से निकला था पहले वह सिद्धेश्वर मंदिर गया जिसके बाद वह सुरेश सोनी के घर पर टीवी देखने लगा रात्रि के करीब 11.00 बजे वह अपने घर पर लौटा तो अंदर जाकर देखा कि भाई की लाश पड़ी हुई थी लाश के पास खून से लथपथ एक पत्थर पड़ा हुआ था जिससे उसकी हत्या की गई गई थी।

परिवार के नाम पर दोनों भाई थे अकेले,नहीं हुई थी शादी

मृतक विवेक भार्गव और संयम भार्गव दोनों ही नशे के आदि थे यही वजह रही कि दोनों की शादी भी ना हो सकी थी घर के बाहर तीन दुकानों के किराए के बलबूते पर यह अपना खर्चा चलाते थे मृतक विवेक भार्गव दांत निकालने का भी काम सीखा हुआ था जब कभी उसके घर पर ही कोई पीड़ित आ जाता था।

अब देहात थाने की कमान टीआई जितेन्द्र मावई के पास है,इससे पहले विकास यादव के पास थाने की कमान थी। विकास यादव इस मामले को ट्रेस नहीं कर सके थे,अब यह टास्क टीआई जितेंद्र मावई के पास है अब देखते है कि जितेंद्र मावई इस टास्क में कितने सफल होते है।

इनका कहना है
मामले की जानकारी आपने दी है,इस मामले को दिखवाकर जल्द ही  मर्डर को ट्रेस करेगें।
अमन सिंह राठौड़,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M