अतुल जैन @ बामौरकला। जिले की पिछोर विधानसभा की अंतिम पंचायत और जनसंख्या के मान से सबसे बडी पंचायत बामौरकलां में खंभो पर लटकते बिजली के तार साक्षात यमराज का रूप धारण करे हुए हैं। बिजली विभाग के स्थानीय स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी इन बिजली के तारों में कोई सुधार नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के यह लटकते जमीन छुते हुए तार जर्जर हो चुके है कभी भी इनमे स्पार्किंग होने लगती है और आग के गोले टपकते रहते है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है कई बार विभाग को सूचना से अवगत करा दिया गया है की बिजली की केबल लाइन जर्जर हो चुकी है इसका जीर्णोद्धार करवाया जाए परंतु अभी तक अधिकारियों ने इस मामले में आगे कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
