SHIVPURI NEWS - श्रीजी वार्षिक विमानोत्सव, मुनिश्री जिनांनद की जन्मस्थली में होगा,तैयारी शुरू

Bhopal Samachar
बामौरकला। बामोरकला में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंच शिखर मंदिर में 11 वर्ष पूर्व आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से व उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव 18 से 23 फरवरी 2013 को संपन्न हुआ था जिसके चिरस्थाई करने के लिए 23 फरवरी 2024 भव्य विमान उत्सव समारोह मुनि श्री 108 सरल सागर जी के सानिध्य में किया जा रहा है।

मुनिश्री जिनानंद सागर,ब्रहमचारी बहन सुषमा दीदी,बहन बबीता दीदी,बहन वर्षा दीदी,बहन सोनल दीदी के जन्मस्थली बामौरकलाँ में किया जा रहा हैं, प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, 7:30 विधान प्रारम्भ,10 बजे मुनि श्री की आहार चर्या,11:45 श्रीजी चल समारोह, सायं 4:30 बजे सामूहिक वात्सल्य भोज और शाम 7:30 बजे श्री 1008 णमोकार जी महामंत्र पाठ से रात्रि 8 बजे तक किया जाऐगा।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, गुजरात से विधायक कौशिक जैन, शिवपुरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव,भानु जैन (खनियांधाना), श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी सरपंच, मनमोहन शर्मा सचिव बामौरकलां,राजीव समाधिया (एस.डी.एम.),कैलाश चंद मालवीय (तहसीलदार) ओर नीतू धाकड़ (थाना प्रभारी) बामौरकलां मौजूद रहेंगे।