SHIVPURI NEWS - करैरा आईटीबीपी परिसर में पंखे से लटका मिला जवान, 2008 में भर्ती हुआ था

करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा नगर में स्थित आईटीबीपी कैंपस में सपोर्ट वाहिनी के गैरिसन बैरक में आईटीबीपी का जवान पंखे से लटका मिला है। करैरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर शुरू कर दी। आईटीबीपी सपोर्ट वाहिनी करैरा में पदस्थ एसओ लाखन सिंह यादव ने करैरा थाना पुलिस ने बताया कि सपोर्ट वाहिनी भातिसी पुलिस बल में 35वां आरमोरर रिफ्रेशर कोर्स में प्रशिक्षणरत फील्ड आर्म्स वर्कशॉप के राम बाबू दूगां उम्र 42 साल पुत्र भुलो काटू निवासी ग्राम सिम्मा पेटा तहसील गारा जिला श्रषा कुलम आंध्र प्रदेश हाल सपोर्ट वाहिनी करैरा आज 5 फरवरी को सपोर्ट वाहिनी के गैरिसन बैरक के प्रथम तल में पंखे से लटका मिला। राम बाबू 2008 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था।