राहुल गांधी शिवपुरी में करेंगे रोड शो, बदरवास में आमसभा,पढिए कार्यक्रम - NEWS TODAY

शिवपुरी | राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च को शिवपुरी आ रही है। राहुल गांधी सतनवाड़ा में प्रेसवार्ता और शिवपुरी शहर में रोड शो निकालेंगे। इसके बाद बदरवास में संबोधन और आगे ईश्वरी गांव में रात्रि विश्राम करके अगले दिन गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया ने बताया कि राहुल गांधी ग्वालियर से न्याय यात्रा लेकर दोपहर 1 बजे सतनवाड़ा पहुंचेंगे जहां पत्रकारवार्ता लेंगे। दोपहर भोज भी सतनवाड़ा में रखा है। शहर में दोपहर 2 बजे से बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी तिराहे तक रोड शो निकाला जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोलारस और लुकवासा होते हुए बदरवास पहुंचेगी जहां शाम 6:30 बजे राहुल गांधी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम बदरवास के ही ईश्वरी गांव में करेंगे।