SHIVPURI NEWS - दिल्ली से अपने घर लौट रहे युवक को आटो चालक पर हुआ शक, तो लगा दी छलांग-अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां एक युवक ने मंगलवार की रात चलती आटो से छलांग लगा दी। युवक दिल्ली में नौकरी करता था,और वह अपने घर लौटकर आ ही रहा था। तभी वह आटो में बैठता हैं और आटो चालक ने आटो को दूसरी गली में ले जाने लगा।

तभी युवक को आटो चालक पर सक हुआ और उसने चलती आटो से छलांग लगा दी। जिससे उसके यहां काफी चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। जहां युवक का उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार कमलागंज के रहने वाले 25 वर्षीय अंकित जाटव दिल्ली में नौकरी करता था। वह छुट्टी पर अपने शहर शिवपुरी वापस आया था। मंगलवार रात शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने कमलागंज स्थित अपने घर के लिए ऑटो लिया। जहां राजेश्वरी रोड पर चलती ऑटो से कूदने के कारण वह घायल हो गया।

अंकित की मां अनीता ने बताया कि ऑटो में उनके बेटे के साथ एक और यात्री था। ऑटो चालक ने ऑटो को दूसरी गली में मोड़ने की कोशिश की। जिससे बेटे को शक हो गया और वह चलती ऑटो से कूद गया।