बैराड। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलरामपुर गांव के एक खेत में बोरवेल में ब्लास्टिंग करने के दौरान एक युवक इसकी चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनो ने घटना स्थल पर शव को रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि ब्लास्टिंग करने के दौरान मृतक युवक को बोरवेल के उपर खडा कर दिया था जिससे वह हवा में उचल गया और जमीन पर गिरने से मौत हो गई।
दरअसल जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलरामपुर गांव के खेत में गुरुवार को एक बोरवेल में ब्लास्टिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्टिंग बीलपुरा गांव के रहने वाले युवक ने बलरामपुर गांव में आकर रामदयाल यादव के बोर में की थी इस ब्लास्टिंग करने के दौरान इसकी चपेट में अक्की पुत्र रमेश धाकड़ उम्र 28 वर्ष आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान उदय नाम के युवक ने अक्की धाकड से कहा गया कि तू इस बोरवेल के ऊपर खड़ा हो जा कुछ नहीं होगा। लेकिन जैसे ही उदय ने ब्लास्ट किया तो धमाके के साथ ही अक्की धाकड़ हवा में उड़ गया और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
