SHIVPURI NEWS - कलेक्टर का आदेश जिले के सभी बीएलओ 22 जनवरी तक केंद्र पर उपस्थित रहे

शिवपुरी।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम की गतिविधियां गत 6 जनवरी से शुरू हो गई है। जिले में 06 जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जा रहे हैं। जो युवा 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


इसके साथ ही 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। समस्त बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्रों पर 22 जनवरी तक उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑनलाइन की सुविधा प्रदान की गई है।ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। दिनांक 08 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।