करैरा विधानसभा चुनाव परिणाम :भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक चुनाव जीते - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा का सबसे पहले परिणाम शिवपुरी जिले में सबसे पहले घोषित हुआ है। करैरा से भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक को 99304 वोट मिले है वही कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव 96201 को वोट मिले है। इस प्रकार रमेश खटीक 3103 चुनाव जीत चुके है इस जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। करैरा विधानसभा से 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

करैरा विधानसभा चुनाव की जनता ने अपना मिथक या परंपरा नहीं टूटने दी है। यहां लम्बे समय से कोई भी प्रत्याशी लगातार रिपीट नहीं हुआ है। सुबह से ही कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव अपनी बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अंतिम 4 राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई और इस चुनाव में बढ़त बनाई है।