SHIVPURI NEWS - मतदाता सूची में नाम बढ़ाने-घटाने, संशोधन करने का कार्यक्रम घोषित

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार 1 जनवरी 2024 की अ्हता तिथि के आधार पर नाम बढ़ाने-घटाने, संशोधन करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के तहत 20 दिसम्बर 2023 से मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी। जिसे 5 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जायेगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को होगा तथा अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को होगा।

आयोग द्वारा जारी अन्य दिशा निर्देशों के क्रम में पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची से संबंधित अन्य कार्य जैसे ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटो को रंगीन फोटो में बदलना, डी.एस.ई. में सुधार करना, लॉजिकल एरर सही करना, मतदाताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करना जैसे कार्य किये जा रहे हैं।

बूथ लेवल अधिकारी 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर दावे आपत्तियों प्राप्त करेंगे। आर्याेग द्वारा वोट्र हेल्प लाईन एप से मतदाताओं- को ऑनलाईन नाम जुड़वाने, संशोधन करने, पता परिवर्तन करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। दावे आपतियों के निराकरण का कार्य 2 फरवरी 2024 तक किया जायेगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा।