SHIVPURI NEWS - शिवपुरी के कांग्रेस नेता जिनेश जैन और राघवेन्द्र सिंह तोमर बने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री

Bhopal Samachar
शिवपुरी। चुनाव में अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शिवपुरी जिले के कांग्रेस नेता जिनेश जैन और राघवेन्द्र सिंह तोमर को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

वर्तमान समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समर चल रहा है कांग्रेस लगातार अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए नेतृत्व क्षमता वाले नेताओं को प्रदेश में पद देकर अपनी ताकत को बढा रही है। इस क्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवपुरी जिले के कांग्रेस नेता जिनेश जैन और राघवेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। दोनो नेताओं ने इस जिम्मेदारी के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है।