SHIVPURI NEWS -पोहरी में राजकुमारी लटकी 8 माह के बच्चे को रोता छोड फांसी पर,इधर सपना ने जहर खाया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में परीक्षा गांव मे निवास करने वाली एक 23 साल की विवाहिता अपने ही कमरे में फांसी पर लटकी मिली है। घटना के समय उसके पास उसका 8 माह का बच्चा था। वही कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले गांव कुदोनियाँ तोर में एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। विवाहिता अब जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी अरविंद बाथम उम्र 23 साल ने अपने ही कमरे में झांसी के फंदे पर लटकी मिली है। राजकुमारी की जेठानी ने बताया है कि उसकी देवरानी राजकुमारी और उसका 8 माह का बच्चा अपने कमरे में थे। पति अरविंद खेत पर टमाटर तोड़ने गए हुए थे। तभी उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी,वह चुप नहीं हो रहा था। इस कारण उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं सुनी और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों को बुलाया और दरवाजा खोला तो राजकुमारी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इस मामले की सूचना पोहरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में लाश को पीएम पहुंचाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इधर विवाहिता ने गलती से जहर गटक लिया
शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कुदोनियाँ तोर गांव से आ रही है। जहां एक 24 साल की महिला ने धोखे से गेहूं में कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिसके चलते महिला को परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला की हालात नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार 24 साल सपना यादव के पति बलराम यादव ने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी घर में रखे गेहूं में दवा लगाने वाली थी। इसके लिए उसने कीड़े मारने की दवा की शीशी मुंह से खोलने का प्रयास किया था। इसी दौरान जहरीली दवा उसके मुंह में चली गई। जिससे सपना की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सपना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।