शिवपुरी। खबर पोहरी विधानसभा से है। जहां जाटव समाज के द्वारा सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे थे। इस पर सिद्धम खमरिया नाम के युवक के द्वारा बसपा से दो बार चुनाव लड़ चुके कैलाश कुशवाह पर आरोप लगते हुए बताया कि कुछ लोग हमारी समाज के नेता है।
एक प्रत्याशी आया था कैलाश कुशवाह जिसने हमारी समाज कमी दम पर चुनाव लड़ा था। दो बार उसने चुनाव लड़ा था दोनों बार उसने बीजेपी से मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों बार बिकने का काम किया हमारी समाज के कुछ लोगों को गुमराह करके हमारी समाज का वोट लिया था। भाजपा का विधायक और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा है। उसके सामने दो चुनाव हो गए, क्या वे तीसरे चुनाव में नही बिकेगा इसकी क्या गारंटी है,ऐसे लोगो का अब हमे साथ नही देना है हमे इनका बहिष्कार करना हैं।
हमने अच्छे से देखा उसने उपचुनाव में भी बिकने का काम किया नही तो सीट निकलने वाली थी। ऐसे लोग बिकने का काम करते ऐसे लोगों को कांग्रेस टिकट दे न दे हमको वोट नहीं देना है। कुछ समाज के ठेकेदार उसके साथ पहुच गए है। पैसे की दम पर उसके साथ समाज में घुम रहे है। बोल रहे है की जाटव समाज कैलाश कुशवाह के साथ है। कैलाश कुशवाह के साथ हमें जाने से क्या फायदा होगा उसने दो बार बेचा हमको अब तीसरी बार भी बेचेगा अपने दम पर अपनी ताकत को मजबूत करें।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए