SHIVPURI NEWS- ट्रक चालक ने लगाये अचानक ब्रेक-पीछे से आयशर ट्रक जा घुसा, ड्राइवर के दोनों पैर फ्रैक्चर

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के बडौदी क्षेत्र से मिल रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिये, जिससे पीछे से आ रहे आयशर ट्रक में जा घुसा, जिससे आयशर ट्रक चालक उसमें दब गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने क्रेन की मदद से तुरंत युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे युवक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार शहर के देहात थाना क्षेत्र के बडौदी फोर लाइन पर सब्जी मंडी अध्यक्ष के गोदाम के सामने एक ट्रक चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिये। जिससे पीछे से आ रहे आयशर वाहन ट्रक में जा घुसा। इससे आयशर ट्रक चालक ब्रकवान उसमें फसकर रह गया। बताया जा रहा है। कि हादसा होने के बाद कुछ देर तक ट्रक चालक ट्रक में ही फंसा रहा। जबकि मौके पर मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी लेकिन कुछ देर बाद जयसिंह व उसके साथी ने पास से जा रही एक क्रेन को मौके पर रोककर ट्रक में फंसे युवक को बहार निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाया जिससे युवक की जान बच गई। बताया जा रहा हैं कि टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया पुलिस अब इस मामले में जांच कर ही हैं इस हादसे में युवक के दोनो पैर फैक्चर हो गए हैं युवक इंदौर का रहने वाला है। वह यहां बडौदी पर गाड़ी खाली करने के लिए आया था।