SHIVPURI NEWS- फतेहपुर की पूजा शर्मा ने बेटियों सहित किया जहर का सेवन, पारिवारिक विवाद-उलझा मामला

शिवपुरी। खबर शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित फतेहपुर क्षेत्र में निवास करने वाली एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों के जहर का सेवन करने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि परिवारिक क्लेश के कारण यह हुआ है,फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनियर फतेहपुर वार्ड क्र. 15 में रहने वाली पूजा शर्मा पति बंटी शर्मा उम्र 35 साल घर पर अपनी बेटी स्वेता शर्मा उम्र 17 साल, कनक शर्मा उम्र 12 साल के साथ अकेली थी। पूजा शर्मा के देवर ब्राम्हा शर्मा ने बताया कि लगभग 3 बजे की घटना है।

घर पर कीटनाशक दवा रखी थी जो गलती से पानी में गिर गई थी और वह पानी महिला सहित घर पर मौजूद दोनों बच्चों ने पी लिया था जिससे उसकी हालत खराब होने लगी तो बडी बच्ची ने मुझे फोन लगाया जिसके बाद में उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया हूॅं।

बताया जा रहा है पूजा का पति ड्राइवरी करता है और पूजा शर्मा का परिवारिक क्लेश हुआ है उसने ही गुस्से में आकर अपनी दोनों बेटियों को जहर का सेवन कराकर स्वयं जहर पिया है।