SHIVPURI NEWS- अंधविश्वास के कारण बुझ गया घर का चिराग, सांप ने काटा-झांडफूक कराने मे लगे रहे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में स्थित छत्री कॉलोनी में रहने वाले एक 9 साल के बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन उसे सीधे अस्पताल ना ले जाते हुए बैराड थाना सीमा में स्थित धौरिया गावं के दूल्हादेव नामक देव स्थान पर ले गए और झांड फूंक कराने में समय बर्बाद कर लिया। जब आराम नहीं मिला तो उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार छत्री गेट के पास रहने वाले मानसिंह कुशवाह रात में अपने परिजनों के साथ खाना खा पीकर सोए थे। उसी दौरान उनका 9 वर्षीय बेटा कृष्णा कुशवाह भी सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उनके मकान में एक सांप घुस आया। जिसने कृष्णा को काट लिया। सांप के काटने के बाद कृष्णा की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर पोहरी के दूल्हादेव स्थान पर ले गए।

जहां तांत्रिक ने झाड़फूंक की। लेकिन कृष्णा पर कोई असर नहीं हुआ और तांत्रिक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि जहर पूरे शहर में फैल चुका है। इसलिए अब उम्मीद करना निर्थक है। इसके बाद परिजन कृष्णा को शिवपुरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच टॉयलेट की कृष्णा ने

परिजन बालक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए, तभी बालक ने बाथरुम कर दी। जिससे परिजन उसका अंतिम संस्कार न करते हुए पुनः झाड़ फूंक कराने ले गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन झाड़ फूंक में व्यस्त थे। इस कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। वही कुछ लोगों का कहना था कि अगर कृष्णा को सीधे अस्पताल ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती,शिवपुरी से 50 किलोमीटर की दूरी पर दूल्हा देव का स्थान है जहां जाने में लगभग डेढ घंटा लगा और झाड़ फूंक कराने में और शिवपुरी वापस आने में लगभग 5 घंटे का समय अवश्य लगा होगा। इसी दौरान सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया जिससे उसकी मौत हो गई,अगर तत्काल समय से अस्पताल पहुंच जाते तो शायद अब कृष्णा जीवित होता।
G-W2F7VGPV5M