शिवपुरी। अरब सागर से चला बिपरजॉय तूफान गुजरात के समुद्री तट से टकराया था,तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तुफान का असर राजस्थान में हुआ और कई जिलो में भारी बारिश हुई थी। इस तूफान का असर शिवपुरी में देखने को मिलेगा। 17 और 18 जून को ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है।
17-18 जून को शिवपुरी में भी बारिश होने के मौसम का पूर्वानुमान है। बादल अपने साथ तूफान की हवाए भी ला रहे है। गुजरात में 135 किमी की रफ्तार चलने वाली हवाएं शिवपुरी तक पहुंचने में थोड़ा थक जाएगी और यहां 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है,इतनी तेज हवाएं चलेंगी तो बिजली का कट होना पक्का है। इसलिए अपने घरो में सभी प्रकार के बैटरी वाले उपकरण चार्ज रखे,मोबाइल भी चार्ज रखे और मेकअप के लिए बैटरी बैंक को भी फुल रखे।
