SHIVPURI NEWS- प्रधान आरक्षक चंदु ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी के पुलिस लाइन से मिल रही हैं जहां पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल आरक्षक पिछले 12 दिन से जिंदगी और मौत से लड़ रहा था। लेकिन आज वह यह जंग हार गया। दिल्ली के मेदांता के अस्पताल में गंभीर रूप से घायल आरक्षक का उपचार दिल्ली के मेदांता में चल रहा था। आज उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह परिहार 2 मई को अपने परिजनों के साथ बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था। झांसी रोड की तरफ तेजी से चलाते हुए डंपर चालक ने चंद्रभान की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए झांसी के मां पीताम्बरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था। उसके उपचार में सुधार ना देखते हुए परिजनों ने 13 मई को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां आज प्रधान आरक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सोशल पर लगाई मदद की गुहार

चंद्रभान सिंह परिहार के इलाज में लाखों रुपये खर्च होने के बाद इलाज के लिए सोशल मीडिया पर उसके भाई ने लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिससे वह अपने भाई का इलाज करा सकें। लेकिन आज उसकी मौत से पुलिस विभाग व परिवार में मातम छा गया।
G-W2F7VGPV5M