SHIVPURI NEWS- चेहरे पर बने निशानों ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, हत्यारे ने स्वयं को मार ली थी गोली, बहन के थे अवैध संबंध

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खनियाधाना पुलिस ने आज एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है,आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रच दी,इतना ही स्वयं में ही गोली मार कर घायल कर लिया,लेकिन गोली लगने के घाव और कैमरे की मदद से खनियाधाना टीआई धनेन्द्र भदौरिया ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया,यह हत्या हत्यारे की बहन के संबंधों को लेकर हुई है।

जैसा कि विदित है कि बीती 5 मई शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे खनियाधाना टीआई ध्यानेंद्र भदौरिया को सूचना मिली कि बुधना नदी के पास दो युवक सड़क किनारे पड़े हुए हैं, उन्हें गोली मारी गई है। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां सड़क पर पड़ा एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतक की आंख, छाती व गले पर गोली लगी हुई थी। एक युवक बेहोशी की हालत में था, उसके कंधे के पास गोली लगी थी।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देर रात शिवपुरी रैफर कर दिया गया। पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पहचान कुलदीप पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 22 साल निवासी विशुनपुरा थाना बामौरकलां के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान दीपक पुत्र फेरन आदिवासी निवासी विशुनपुरा के रूप में हुई।

प्रारंभिक जानकारी में जो तथ्य सामने आए थे उसके अनुसार कुलदीप शुक्रवार की सुबह 10 बजे दीपक को साथ लेकर अपनी बहन के घर भांजी की शादी में भात देने के लिए ग्राम खैरवास गया था। वहां से दोपहर 3 बजे वह अपने गांव के लिए वापिस चला। रास्ते में खनियाधाना थानांतर्गत बुधना नदी के पास शाम करीब छह बजे वह पड़े हुए मिले। घटना स्थल को देखने पर यह प्रतीत हो रहा था कि मृतक की लाश को बड़े आराम से सड़क पर लिटाया गया था। बाइक सड़क से करीब तीस मीटर दूर पड़ी मिली, लेकिन सड़क पर न तो कोई घिसटने के निशान थे।

घायल दीपक आदिवासी से पुलिस ने पूछताछ तो दीपक ने पुलिस को बताया कि रास्ते में बोलेरो चालक के साथ झगड़ा हुआ था,उन लोगों ने ही गोली मारी है,लेकिन पुलिस ने देखा कि दीपक के चेहरे पर चोट के निशान है और कंधे में गोली लगी है वह मांस मे ही लगी है,गोली हड्डी को छू नही पाई,वही जहां गोली लगी थी वहां ब्लैक निशान आ गया था। ऐसा जब ही संभव है जब बहुत नजदीक से या अपने हाथ से गोली मारी गई है,पुलिस को दीपक की कहानी में संदेह लगा।

पुलिस ने दीपक की कहानी का क्रॉस चेक किया

टीआई खनियाधाना धनेन्द्र भदौरिया ने घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर एक डेयरी पर लगे कैमरे को चेक किया तो घटना के दो घंटे पहले और दो घंटे बाद कोई बोलेरो गाड़ी नही निकली। इस कारण अब पूरा शक दीपक पर आ गया कि वह कुछ राज पुलिस से छुपा रहा है।

दीपक की बहन से थे कुलदीप के संबंध

बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप और दीपक अच्छे दोस्त थे इस कारण मृतक कुलदीप का दीपक के घर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान दीपक की बहन के कुलदीप से संबंध बन गए,कुलदीप के साथ दीपक ने अपनी बहन को संदिग्ध हालत में भी देख लिया था इस कारण उसने कुलदीप से अपने घर आने की मना कर दिया था लेकिन फिर भी दोनों की मुलाकात तक बंद नही हुई।

घटना वाले दिन दारू पिलाकर मारी गोली,आपस संघर्ष भी हुआ

जानकारी मिल रही है कि दीपक की योजना अनुसार कुलदीप के साथ शादी में भात देने गया दोनो ने शराब पी,लौटते समय समय भी दोनो ने शराब का सेवन किया और बुंधना नदी के पास दीपक ने रिवाल्वर से कुलदीप में चार गोली मार दी। इस गोलीकांड से पहले दोनो में हाथापाई भी हुई थी इसलिए दीपक के चेहरे पर नाखून के निशान भी गए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी रच दी थी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
G-W2F7VGPV5M