SHIVPURI NEWS- जिला अस्पताल में 65 साल की वृद्ध महिला के छाती से चिपके हाथ का किया ऑपरेशन, हादसे में चिपक गया था हाथ

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी शहर के जिला चिकित्सालय से आ रही हैं जहां शनिवार को एक वृद्ध महिला की कान्टेक्चर रिलीज सर्जरी का बचपन में एक हादसे में छाती से चिपके हाथ को अलग किया गया। सर्जन का दावा है कि जिला अस्पताल में यह सर्जरी पहली बार की गई है।

जानकारी के अनुसार लुकवासा की रहने वाली 65 वर्षीय नफीसा बानो नाम की एक महिला जब 5 साल की थी तो एक हादसे में वह झुलस गई थी, जिससे उसका सीधा हाथ छाती से चिपक गया था, क्योंकि तत्समय उपचार की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं इसके बाद उन्होंने काफी प्रयास किया थी। महिला के स्वजन का कहना है कि परंतु कभी आर्थिक तंगी के चलते तो कभी कई अन्य कारणों से वह नफीसा के हाथ को अलग नहीं करवा पाए।

हाथ छाती से चिपक जाने के कारण महिला अपने दैनिक दिनचर्या के काम तक नहीं कर पा रही थी। इसी क्रम में कुछ दिन पहले उसे इस बात की जानकारी लगी कि जिला अस्पताल में पदस्थ हा पंकज गुप्ता इसे अलग कर सकते हैं। महिला व उसके स्वजन ने डा. पंकज गुप्ता से संपर्क किया। डा. गुप्ता ने महिला के स्वजन को आश्वस्त किया कि सरकारी अस्पताल में यह सर्जरी संभव है और सरकारी अस्पताल में यह इलाज कराने पर कोई खर्च नहीं आएगा।

शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल में भर्ती हुई और उसके आवश्यक टेस्ट कराने के उपरांत शनिवार को डा. गुप्ता ने अपनी टीम में शामिल डा. शालू जौहरी, डा. आदित्य दीवान के साथ मिलकर 65 वर्षीय इस महिला का आपरेशन कर उसके हाथ को छाती से अलग किया।

डा. गुप्ता का दावा है कि जिला अस्पताल में यह सर्जरी पहली बार की गई है। उनके अनुसार महिला पूरी तरह - से स्वस्थ है और अब वह जल्द ही अपने हाथ से रोजमर्रा के सभी काम - कर सकेगी।
G-W2F7VGPV5M