SHIVPURI NEWS- जिले में 14 निरीक्षकों के होंगे चुनावी ट्रांसफर, जिला बदला जाएगा: पढ़िए सूची

NEWS ROOM
प्रदीप मोंटू तोमर @ शिवपुरी।
मध्यप्रदेश में 2023 में आम विधानसभा के चुनाव होना तय है चुनाव आयोग ने सरकारों को अपने नियम फॉलो करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में जिले में पिछले 3 साल से जमे निरीक्षकों के तबादले शिवपुरी जिले से बहार होने है। इस नियम को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। शिवपुरी जिले में 3 साल से पूर्व स्थानांतरित होकर आए निरीक्षकों की सूची भी बनाकर तैयार हो चुकी है। शिवपुरी जिले में 14 टीआई की सूची बनी है जिनका ट्रांसफर आचार संहिता लगने से पूर्व शिवपुरी जिले से अनयंत्र जिलों में किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में 01 जनवरी 2024 तक जिले में 03 वर्ष की अवधि वाले निरीक्षकों की सूची में नरवर थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया की जिले में पदस्थापना 09.07.2018 इसी प्रकार माया पुर थाना प्रभारी पूनम सविता 21.08.202, पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर 04.11.2017,कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा 11.07.2020,करैरा थाना प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा 09.07.2018,लाइन मे तैनात तिमेश छारी 28.09.2020,शिवपुरी कोतवाली अमित भदौरिया 20.07.2020, लाइन में रामसिंह राजोरिया 16.04.2018,साइबर सेल प्रभारी सतीश सिंह चौहान 15.03.2017,देहात थाना प्रभारी विकास यादव 19.08.2019,भौती थाना प्रभारी संजय मिश्रा 10.08.2020,हरिजन थाने में पदस्थ लालाराम शाक्य 08.10.2018,थाना प्रभारी पोहरी बलविंदर ढिल्लन 31.12.2014 और बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया 19.08.2019 का नाम इस सूची में है।
G-W2F7VGPV5M