शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है जहां आज एक महिला से परेशान युवक का भाई भाई आवेदन देने पहुंचा। युवक ने बताया कि मेरे भाई को पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता महिला ने मेरे भाई को झूठे बलात्कार के आरोप में फसाने की कोशिश की थी,लेकिन न्यायालय ने बरी कर दिया। अब वह फिर व्हाटसएप पर मैसेसे कर रही है फिर वह भाई का किसी मामले में फसाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार अशरफ उर्फ टीपू खान पुत्र कमाल खान निवासी वार्ड कण् 13ण् पुरानी मंडी नरवर थाना शिवपुरी ने बताया कि 2 सितंबर 2021 को हमारे पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मेरे भाई को झूठे बलात्कार के आरोप में फंसा दिया था। यह मामला न्यायालय में भी चला जिसमें मेरे भाई को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया था।
पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला पिछले कुछ दिनों से आय दिन मेरे भाई अशरफ आ रास्ता रोककर गाली देती है मेरा भाई उसे नजरअंदाज करता रहा। लेकिन पिछले 2 से 3 दिनों से उस महिला ने अपने फोन से मेरे भाई के फोन पर फोन लगाकर व्हाट्सएप से ऑडियो क्लिप भेजकर लगातार धमकी दे रही है और कह रही है कि 25 दिन के अंदर तुझे में झूठे मुकदमें में फंसा दूंगी और यह भी कह रही थी कि तेरी वजह से ही मरूंगी और तुझे झुठ े केस में फसवा दूंगी।
मेरा भाई उस महिला की धमकी से अत्याधिक भयभीत हो गया और अब फिर से मेरे भाई को आशंका है कि यह महिला पुनरू उसे किसी झूठे मूकदमें में फंसवा देगी। इसीलिए उस महिला के खिलाफ कार्यवाही करना आवश्यक हो गया है। तो महोदय निवेदन है कि कोई कार्रवाई करवाने की कृपा करें। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
