SHIVPURI NEWS- कांग्रेस में कलह- 48 घंटे पूर्व घोषित कांग्रेस की जिला जम्बो कार्यकारिणी में ब्लास्ट, प्रदेश ने लगाया स्टे

NEWS ROOM
शिवुपरी।
चुनावी साल मे जिला कांग्रेस में सर्जरी हुई थी,जिला अध्यक्ष बदले गए थे। अब जिलाध्यक्ष को अपने मंशा के अनुरूप अपनी जिले की टीम बनानी थी,जिसकी घोषणा 48 घंटे पूर्व हुई थी। जिला अध्यक्ष चौहान द्वारा घोषित यक कार्यकारिणी अभी तक अपने नियुक्ति पत्र भी नहीं ले सकी थी उससे पूर्व ही यह ब्लास्ट हो गई। 

इस कार्यकारिणी वह चेहरे अधिक थे जो पिछले कई सालो से अपने घर बैठ चुके थे उन्हें सम्मान पूर्वक कांग्रेस में वापस बुलाया और पद देकर नई ऊर्जा के साथ काम करने का फ्री हैंड दे सके,और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहे,लेकिन उससे पूर्व कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई और इस कार्यकारिणी पर प्रदेश स्तर से फिलहाल स्टे लगा दिया गया है।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कल ही प्रेस वार्ता कर घोषित की थी यह कार्यकारिणी

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने जिले की टीम की घोषणा की थी। जिला कार्यकारिणी में मात्र 28 सदस्य हैं, जबकि 34 उपाध्यक्ष व 78 महासचिव शामिल हैं। इसी तरह 66 सचिव, 47 सह सचिव शामिल हैं।

जिला कार्यकारिणी में प्रवक्ता राजकुमार, उपाध्यक्षों में जगमोहन सेंगर व वासित अली शामिल: 34 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिनमें राजेश बिहारी पाठ, रामेश्वर यादव, जगमोहन सिंह सेंगर, वासित अली, नारायण लोढ़ा, रामहेत आदिवासी, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, सफदर वेग मिर्जा, सतीश फौजी, मोहन सिंह यादव सांपरारा आदि शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का कमाल कुशवाहा नरवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया था।

78 महासचिव बनें हैं जिनमें आलोक शुक्ला, अब्दुल रफीक खान, बृजेश शर्मा, सिरनाम रावत, अशोक लिटोरिया, अरविंद धाकड़ दुल्हारा, साहब सिंह कुशवाह, अशोक बेडिया, जिनेश जैन, सरवन लाल धाकड़, अजय परिहार, नरेंद्र ढिगर्रा आदि शामिल थे।

66 सचिवों में योगेश शर्मा, राकेश यादव, बृजेश द्विवेदी, सौरभ माहेश्वरी, रामवीर सिंह यादव खतौरा, राकेश शर्मा नरवर, बाईसराम धाकड़, मुन्नीराजा परमार, लाखन सिंह वैस छितरी, बॉबी राजा परिहार, एडव्होकेट पंकज आहूजा, नरेश कुशवाह आदि शामिल थे।

47 सहसचिव लक्षेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह यादव, सुरेंद्र कोली, नरेश योगी, सेवाराम बाथम, हाकिम सिंह रावत सीहौर, अमित धाकड़ ठर्रा, सुरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, जगदीश जोधी सलैया आदि शामिल हैं। 28 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। प्रवक्ता राजकुमार शाक्य व कार्यालय सचिव छोटे राजा परमार को बनाया थे।

भोपाल से यह पत्र हुआ जारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल से जारी पत्र में राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने विजय सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले की जिला कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है। यह पत्र विजय सिंह चौहान के लिए लिखा गया है।

साथ ही इस पत्र की एक प्रतिलिपि रश्मि पवार, जिला प्रभारी शिवपुरी को भी भेजी गई है। कुल मिलाकर कांग्रेस में अंदरूनी कल जो चल रही है वह अब खुलकर दिखाई दे रही है। इस अंदरूनी कलह के चलते शिवपुरी जिले में कांग्रेस की हालात खराब है।
G-W2F7VGPV5M