भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कैफेटेरिया में मनाया होली मिलन समारोह- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा स्थानीय पुलिस कैफेटेरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के निर्देशन में मनाया गया। यहां सर्वप्रथम महिला मोर्चा बहनों ने भगवान स्वरूप राधा-कृष्ण को फूलों की होली और गुलाल लगाकर उनके साथ गोपियां बनकर नृत्य किया, बहनों ने एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाया।

इसके साथ ही यहां चेयर रेस, हाउजी, बलून गेम खेले गए, इसके पश्चात सभी बहनों ने स्नेहभोज ग्रहण किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने अपने उद्बोधन में सभी को रंग पंचमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और बताया कि रंगों का त्योहार हमारे जीवन में निखार लाता है, सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधने के लिए होली का पावन पर्व मनाया जाता है, सभी मतभेदों को भुलाकर किसी से भी ईश्र्या ना रखें, एक दूसरे को गले लगाकर और आपस में भाईचारा रखने को भी कहा, होली के पावन पर्व पर स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमवती यादव, महामंत्री नीलम बघेल, उपाध्यक्ष सुषमा ओझा, राधा ओझा, जिला मंत्री नीलम चंदेल, जिला मंत्री बबीता राठौर, सहसोशल मीडिया प्रभारी अनीता सविता, सहा कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह, सहा प्रचार मंत्री चंद्र मेहता, मीडिया प्रभारी राखी यादव, लक्ष्मी कुशवाह, व मीना कुशवाहा आदि शामिल रहीं।
G-W2F7VGPV5M