कोलारस से कैलादेवी के लिए हुए पैदल भक्तों का जत्था, 30 से 50 किलोमीटर प्रतिदिन चलेंगे- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
मां कैला देवी के दरबार में कोलारस से आज सुबह माता के भक्तों की टोली कैला देवी के लिए पैदल यात्रा पर निकली जो कि विगत 15 वर्षों से पैदल यात्रा कोलारस नगर से निकाली जाती है और मां कैला देवी के दरबार करौली में पहुंचकर माता रानी के दर्शनों का लाभ उठाते है। 

कोलारस से लगभग 50 भक्तों का एक दल रवाना हुआ है,यात्रियों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से पैदल माता की दर्शन करने जा रहे है। लगभग 300 किलोमीटर की इस यात्रा में माता रानी के आशीर्वाद से ही यह सफल होती है। हम प्रतिदिन 30 से 50 किलोमीटर चलते है।

इस यात्रा का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रचार मंत्री किशन सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजा यादव, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पुरानी शिवपुरी के मंडल अध्यक्ष अमन यादव एवं कैलाश यादव एडवोकेट ने खालसा होटल नेशनल हाईवे पर भव्य स्वागत किया।

यात्रा विगत 15 साल से कोलारस से प्रति वर्ष की भांति इस बार भी निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से भक्तगण दाऊ साहब, राम सिंह कुशवाह, अतर सिंह कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, खट्टू बाबा जी ,आदि भार्गव, भैया श्रीवास्तव मान सिंह जादौन , धर्मेंद्र कोली, लक्ष्मण कुशवाहा, सुगन कुशवाहा, अर्जुन यादव, मेम यादव, कैलाश रजक, राजू कुशवाहा, जगराम कुशवाह, आदि माता के भक्तों भक्त पैदल माता के भजन गाते हुए यात्रा पर निकले।
G-W2F7VGPV5M