Shivpuri News- डेड बॉडी को घर में छुपा कर रखा, शादी होने के कारण मौत नही की क्लीयर, मायका पक्ष भड़का

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी में बुजुर्ग महिला की मंगलवार दोपहर मौत हो गई लेकिन ससुराल के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया यहां तक की महिला के मायके वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। मायके वालों को बेटी की मौत की खबर लगी तो दोनों परिवार में विवाद हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मामला शहर के देहात थाना क्षेत्र का है।

भतीजी की थीं शादी

शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार दोपहर में गई थीं। परिवार में शादी होने से महिला की मौत उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और किसी को मौत की सूचना भी नहीं दी। रात 11 बजे महिला के मायके वालों को मौत की सूचना दी। जिसके बाद आज सुबह मायके वालों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों परिवार के बीच विवाद की स्थिति देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत खराब चल रही थी।

12 साल पहले हुई थी  पति की मौत

नरेंद्र बंसल ने बताया कि बड़े भाई की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। कुछ वर्षों से भाभी की तबियत खराब चल रही थी। उनका दिमागी संतुलन भी बिगड़ा हुआ था। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। बीते दोपहर उनका निधन हो गया था।
G-W2F7VGPV5M